तीन दिनों के भीतर होंगे किसानों कि समस्या का निराकरण…जिला कलेक्टर ने देवलाल साहू और मनीष गुप्ता को दी अहम् जिम्मेदारी…
November 8, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 08 नवंबर 2025/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन हेतु जिला स्तर पर नियत्रंण कक्ष विपणन संघ कार्यालय एवं खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुन्द में स्थापित किया गया है।
नियंत्रण कक्ष पर पदस्थ कर्मचारी धान उपार्जन से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी छ.ग. राज्य विपणन संघ एवं संचालनालय खाद्य नागरिक एवं उप. सर. विभाग रायपुर को उपलब्ध करायेगें।
कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि धान उपार्जन से संबंधित समस्याओं का प्राप्त शिकायत का निराकरण 03 दिवस के भीतर जिला स्तर पर किया जावें।

पदस्थ कर्मचारी का नाम
जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) महासमुन्द
- देवलाल साहू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / लिपिक
- मनीष कुमार गुप्ता डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / लिपिक
विपणन संघ कार्यालय महासमुन्द
- गोकुल कुमार सिन्हा वरिष्ठ सहायक
- मिथुन कुमार जगत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर
जिला स्तर पर मनीष यादव, सहायक खाद्य अधिकारी नियत्रंण कक्ष के प्रभारी होंगे।
आपको बता दें कि जिला कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर देवलाल साहू एवं मनीष कुमार गुप्ता को संबंधित कार्यों में उनको तत्कालीन कलेक्टरों ने सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहित कर चुके हैं।
इसलिए इस बार भी अहम् जिम्मेदारी सौंपी गई है।




