जैतू साव मठ में मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

जैतू साव मठ में मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

October 30, 2025 0 By Central News Service

रायपुर/पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में अक्षय नवमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मठ मंदिर परिसर में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे पुरानी बस्ती से आई हुई माताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा अर्चना संपन्न किया। दोपहर 1:00 बजे राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सतनारायण शर्मा जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना किया। माताओं ने मौली धागे की रस्सी आंवला वृक्ष पर लपेटते हुए परिक्रमा की। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्हें ऋतु फल एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि -जैतू साव मठ में आंवला नवमी का पर्व प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह परंपरागत रूप से मनाया गया, इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जो भी श्रद्धालु भक्तजन भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना मन, वचन, एवं कर्म से सत्य निष्ठा पूर्वक करता है उन्हें भगवान की कृपा प्राप्त होती है, उनके सभी मनोकामना पूर्ण होते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शर्मा जी ने कहा कि- आंवला नवमी का त्यौहार पूरे छत्तीसगढ़ में सभी सनातन धर्म प्रेमी मनाते हैं। इस दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। ट्रस्ट कमेटी के सचिव महेंद्र अग्रवाल एवं सदस्य अजय तिवारी जी ने भी लोगों को आंवला नवमी की शुभकामनाओं सहित बधाई दी है। इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, चंद्रकांत यदु, देवाशीष मुखर्जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।