साय सरकार 22 माह के कार्यकाल में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : विनोद चंद्राकर

साय सरकार 22 माह के कार्यकाल में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : विनोद चंद्राकर

October 29, 2025 0 By Central News Service


चंद्राकर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कोई काम नहीं कर पा रहा है। आज जिला अस्पताल सह मेडिकल काॅलेज में अस्पताल अधीक्षक, सहायक अस्पताल अधीक्षक, केजुअल्टी मेडिकल आॅफिसर, प्रशासकीय अधिकारी, मेडिकल रिकार्ड आॅफिसर, नर्सिंग अधीक्षक, असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्टि्रकल, असिस्टेंट इंजीनियर मेकेनिकल, कार्यालय अधीक्षक, मेडिको सोशल वर्कर, सहायक कार्यालय अधीक्षक, डायटिशियन, सहायक ग्रेड-2, सीनियर एकाउंटेंट, कैशियर, फार्मासिस्ट, स्टुअर्ट, सहायक ग्रेड-3, उप नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स, बढ़ई, स्टेटिशियन, कोडिंग क्लर्क, रिकार्ड क्लर्क, स्टेनो टायपिस्ट, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, टेक्निशियन, टेिक्नकल असिस्टेंट, सुपरवाइजर, रिकार्ड कीपर, ईसीजी टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, रिसेप्शनिस्ट क्लर्क, सीनियर टेक्निशियन मैकेनिकल, सीनियर टेक्निशियन इलेक्टि्रकल, सीनियर टेक्निशियन रेफि्रजरेशन, जुरियर टेक्निशियन, दफ्तरी, भृत्य/ चाैकीदार, टेलर, हेड कुक, वार्ड ब्वाय, स्वीपर, पम्प अटेंडेंट, नाई, कुक/ असिस्टेंट, धोबी, पैकर, लैब अटेंडेंट, स्ट्रेचर बेयरर, अटेंडेंट आदि के 616 स्वीकृत पदों में 575 पद खाली पड़े हैं। जिसमें भर्ती कराने भाजपा सरकार की कोई रूची नहीं दिख रही है।