सिंधी समाज आज करेगा एसएसपी से अमित बघेल के खिलाफ शिकायत
October 29, 2025रायपुर/छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत की मंगलवार को हुई बैठक में समाज ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में अमित बघेल द्वारा कही जा रही बातों पर नाराजगी जताई। प्रवक्ता दिनेश अठ्वानी एवं पवन प्रिथवानी ने बताया कि बैठक में संरक्षक पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, अमर गिदवानी, राजेश वासवानी, सचिन मेघानी, राजेश गुरनानी, किशोर आहूजा, गोविन्द वाधवानी, विनोद तलरेजा, राधाकिशन सुन्दरानी, जीतू बडवानी, पवन प्रीतवानी, रूपचंद भिमनानी, किशोर सेतपाल, शमंलाल खू बचंदानी, गुरमुख वाधवा एवं कोर कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे। समाज ने माना कि छत्तीसगढ़िया समाज पार्टी के नेता निरंकुश हो गए हैं। छग के वातावरण को दषित करने का काम कर रहे हैं। सिन्धी समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, उत्कल समाज एवं अन्य समाजों को गालियां दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा को भी खुले आम गालियाँ व अभद्र भाषा बोल रहा है। हमारे वरुण देव भगवान झूलेलाल, भगवान अग्रसेन एवं गोदड़ीवाला धाम के संतों को अभद्र गालियाँ दिया है और दे रहा है। ऐसे व्यक्ति की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 29 अक्टूबर को समाज का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से शिकायत करेगा।


