एक शाम, माँ, बहन,बेटी के नाम…भालूचुवां में सुआ नृत्य के साथ मनाया मातर महोत्सव…

एक शाम, माँ, बहन,बेटी के नाम…भालूचुवां में सुआ नृत्य के साथ मनाया मातर महोत्सव…

October 24, 2025 0 By Central News Service


बागबाहरा 24 अक्टूबर 2025/ बागबाहरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भालूचुंवा (घुँचापाली) में कल मातर पर्व के उपलक्ष्य पर सुआ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के समस्त माता, बहन, बेटियों ने इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाते हुए. अपनी शानदार व मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी ने देर रात तक इस कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। उत्साहवर्धन करने में दर्शक दीर्घा ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया।


मातर पर्व पर यह ग्रामीणों द्वारा अनुठा एवं अनुकरणीय, प्रथम प्रयास रहा। भविष्य में इसे और भव्य रूप प्रदान करने के कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों द्वारा त्यौहार के नाम पर चल रहे ताश एवं जुआ को बंद कराया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच अंजोर सिंह ध्रुव, पंचगण व वरिष्ठ जनों द्वारा राधा-कृष्ण के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बसंत श्रीवास जी एवं आभार प्रदर्शन केतन साहू जी शिक्षक द्वारा किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से नंद श्रीवास, नैकुराम ठाकुर, मोहन ध्रुव, हेमंत सोनवानी, रघुवर ध्रुव, रमेश ध्रुव, संतोष ध्रुव मनोज वर्मा, लीलाधर साहू, गुणेश साहू, घनश्याम साहू, माखन सोनवानी, संतोष गुरुजी राकेश दीवान, गोपाल ध्रुव, बृज बाई, जानकी श्रीवास, रामकुमारी ध्रुव, लता साहू, सरस्वती चंद्राकर, युगल चंद्राकर, तिजऊ ध्रुव व वादय कलाकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।