वीडियो बनाकर सुनाईं आपबीती… फिर नवविवाहिता ने लगाई गले में फंदा.. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आ गई…

वीडियो बनाकर सुनाईं आपबीती… फिर नवविवाहिता ने लगाई गले में फंदा.. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आ गई…

October 24, 2025 0 By Central News Service

रायपुर 24 अक्टूबर 2025/ मंजूषा गोस्वामी पिता राजेश पुरी गोस्वामी नरियारा नगर पंचायत जिला जांजगीर चांपा की रहने वाली शादी होकर रायपुर जिला आई थी। महिला ने वीडियो में आपबीती सुनाई, फिर जान दी:रिमोट छीनने से नाराज पति ने घरवालों के सामने तमाचा मारा का जिल्लत कर खरी खोटी सुनाई।

नवविवाहिता ने लगाई फांसी

राजधानी के चंगोराभाठा में एक 25 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपने पति-ससुर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता ने कराई शिकायत दर्ज

मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति आशीष गोस्वामी और ससुर पूर्वेंद्र पूरी गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का मंजूषा गोस्वामी की शादी इसी साल 16 जनवरी को चंगोराभाठा निवासी आशीष उर्फ पूर्वेंद्र पूरी गोस्वामी से हुई थी।

पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार को पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था, तभी मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया। इससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच आशीष ने अपने पिता और मां के सामने उसे थप्पड़ मार दिया।

इससे नाराज होकर मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में चली गई। कमरे को अंदर से बंद कर पहले वीडियो बनाया। उसने अपने हाथ की नस काटी फिर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। कुछ देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। मंजूषा का शव पंखे से लटकता मिला।

शादी को 10 माह हुए, 10 दिन भी चैन नहीं

मंजूषा के मोबाइल में एक वीडियो मिला। इसमें उसने अपने पति पर आए दिन मारपीट का आरोप लगाया है। वीडियो में वो कह रही है कि- मैं अपने जीवन से तंग आ चुकी हूं। मेरा पति आशीष, मेरा देवर अभिषेक, मेरी सास, मेरे ससुर सब मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं। मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं है।

मैं इन लोगों से तंग आ चुकी हूं। मेरी शादी के 10 महीने हो गए हैं, लेकिन मैं 10 दिन भी चैन से नहीं रह पाई हूं। मेरे पति ने आज मुझ पर दो बार हाथ उठाया है और झूठ भी कहा कि मैंने उस पर हाथ उठाया है। मेरे सास-ससुर अपने बेटे की ही तरफदारी करते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति, देवर और सास-ससुर हैं।

रायपुर पुलिस फोन और आस पड़ोस के लोगों से पुछताछ कर रही हैं। इस मामले में पुलिस ने मंजुषा के पति,सास ससुर, देवर को रिमांड पर रखा गया है।