अंग्रेजों के जमाने के जेलर…. असरानी ने दुनिया को कहा अलविदा…

अंग्रेजों के जमाने के जेलर…. असरानी ने दुनिया को कहा अलविदा…

October 21, 2025 0 By Central News Service

मुंबई 21 अक्टूबर 2025/ बालीवुड के मशहूर कामेडियन असरानी जिन्होंने सबसे बड़ी मशहूर फिल्म शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का रोल निभाने वाले गोवर्धन असरानी का सोमवार दोपहर 1 बजे निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। कामेडियन अदाकार को 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी लंग्स में पानी भर गया था। एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके निजी व्यक्तियों से मिले।

निजी व्यक्तियों कि जानकारी के मुताबिक निधन से पहले असरानी ने अपनी पत्नी के सामने इच्छा जाहिर की थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए। वो हंगामा नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा था कि अंतिम संस्कार के बाद ही सबको इसकी खबर दी जाए। यही वजह रही कि निधन के तुरंत बाद सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कम लोग उपस्थित रहें।

असरानी के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है-

बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कहा कि आपकी कमी पुरे दुनिया के साथ सिनेमा जगत में रहेगा आपने अंग्रेजों के जमाने जेलर से लेकर दे दनादन दन के मामू तक कि सफर कर हमें रुला कर दुनिया को अलविदा कह दिए। आपके साथ बिताए खट्टा-मीठा, भूल भुलैया, दे दना दन का हर लम्हा मैं नहीं भुलूगां।