सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुआ नृत्य एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुआ नृत्य एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन..

October 19, 2025 0 By Central News Service
महासमुंद 19 अक्टूबर 2025/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में दीपावली के पावन पर्व पर बालिका शिक्षा, कन्या भारती एवं शिशु वाटिका के अंतर्गत सुआ नृत्य एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं स्वयं भारत माता के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया l

इस अवसर पर विद्यालय में छात्राओं द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई l छात्र – छात्राओं द्वारा सुआ, राउत नाचा एवं गौरी गौरा गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सभी छात्र -छात्राओं एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही ।

छात्र-छात्राओं द्वारा दीपदान कर विद्यालय को अनेक दियों से सजाया गया ….

इस आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रमुख आचार्या श्रीमती मनोज साहू, विद्यालय की बालिका शिक्षा प्रमुख एवं कन्या भारती प्रमुख श्रीमती दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, सुश्री सरोजनी साव, शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती गुरबारी सोनी , सुश्री अर्चना साव, सुश्री साक्षी घोड़ेचोरे, श्रीमती तारिणी गोस्वामी, श्रीमती किरण सोनी, , श्रीमती निशा गोस्वामी, सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर, सुश्री तनुजा साहू, श्रीमती मल्लिका चंद्राकर,श्रीमती उत्तरा सिन्हा, आचार्य बलराम सेन, शिव कुमार कन्नौजे, किरण साहू, हेमंत साहू, अश्वनी साहू, तुलसीराम पटेल, खोजेंद्र कुमार साहू, अजय कुमार तांडी, कुंज लाल पटेल, अजीत राम साहू एवं विद्यालय के समस्त दीदी आचार्य का सहयोग सराहनीय रहा l
इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर एवं ललित कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया l