रामराज्य चाहिए तो राम का अनुसरण करना होगा -महेन्द्र अग्रवाल

रामराज्य चाहिए तो राम का अनुसरण करना होगा -महेन्द्र अग्रवाल

October 17, 2025 0 By Central News Service

रायपुर / मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अनुसरण कर ही हम समाज में शांति स्थापित कर उन्नति कर सकते हैं आज के काल मे जब भी कोई बात होती है या कल्पना की जाती है तो रामराज्य का उल्लेख किया जाता हैं, जहाँ समभाव , ऊँच नीच का भेद और सबको न्याय समान भाव से मिलता रहा हैं ।आज भी यदि हमें रामराज्य चाहिए तो राम का अनुसरण करना होगा, उक्त बातें विकास शिक्षण संस्थान के द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह के मुख्य अतिथी के बतौर उपस्थित श्री महेन्द्र अग्रवाल सचिव जैतुसाव मठ ट्रस्ट कमिटी ने कही । इस अवसर पर उपस्थित बाल आश्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने कहा कि दीपावली का पर्व हम सबको सिखाता है कि जीवन मे आये अंधकार को शिक्षा रूपी प्रकाश से रौशन कर हम अपने जीवन को सार्थक कर सकते है। विकास शिक्षण संस्थान के दिवाली मिलन समारोह में छात्रों के द्वारा रामलीला का जीवंत मंचन कर छात्रों ने अपनी कलाओं का उत्कर्ष प्रदर्शन किया । वरिष्ठ छात्रों ने राऊत नाचा एवं छात्राओं ने सुआ नृत्य कर दीवाली की मान्य परम्पराओं का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के अंत मे संस्था की संचालक सुश्री अनुकृति शुक्ला एवं व्याख्यातगण श्रीमती संगीता दुबे, श्रीमती हिमलता साहू , श्रीमती वर्षा अग्रवाल , श्रीमती डेनिता साहू, श्रीमती डोलेश्वरी होता , उमेश साहू , प्रदीप प्रधान , कौर मैडम , लवप्रीत कौर , सोलंकी मैम , सविता मैम, गीता मैम, निकिता मिंज, कल्पना , रीमा साहू, रागिनी , तृप्तीमयी प्रधान उपस्थित रहें।