भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार विधानसभा चुनाव में हाजीपुर और लालगंज का कमान संभालने कि ज़िम्मेदारी सौंपी ….
October 15, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 15 अक्टूबर 2025/ बिहार विधानसभा कि सरगर्मी नजदीक आते ही बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने अपने वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान दी गई है। दिल्ली में अहम बैठक के बाद वे पटना पहुंचेंगे और 18 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने पहले लालू के जंगलराज को देखा है और अब मोदी-नीतीश के सुराज का अनुभव कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पहले भी हार चुकी है और आगे भी हारती रहेगी, जो उसकी राजनीतिक गति को दर्शाता है।



