खल्लारी विधानसभा में विभिन्न जनहित कार्यों के साथ बैंक खुलने से जनता को मिलेगा लाभ – जिपं उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर.. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया आश्वस्त..
October 15, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
खल्लारी/ बागबाहरा -15 अक्टूबर 2025/ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर स्थित सहयोग केंद्र में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति के संबंध में सौजन्य भेंट एवं विस्तृत चर्चा की गई।
भेंट के दौरान खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे लंबित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी मंत्री को प्रदान की गई। जिसमें खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, विद्यालय भवन, सामुदायिक भवन और कृषि विकास कार्यों के लिए शीघ्र वित्तीय प्रदान करने ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात करते खल्लारी विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति की मांग की गई।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए ग्राम खल्लारी में बैंक खुलवाने के लिए तत्काल कलेक्टर को फोन कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया और कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि खल्लारी क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में जनहित के कार्यों में हितकारी रहेगा, इसके लिए भाजपा संगठन सतत् प्रयासरत रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खल्लारी लोकेश पनुरिया,मंडल अध्यक्ष कोमाखान नितिन जैन, मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण रुपेश साहू,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण पिलेश्वर पटेल,पिंकू पीताम्बर साहू, हरीश जगत (सरपंच खड़ादरहा),ताराचंद देवगन (महामंत्री खल्लारी), हीरा साहू एवं ओम प्रकाश ध्रुव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



