खादी कपड़े को प्रोत्साहित करने अभियान में डागा कालेज के छात्राओ ने रैली निकाली
October 14, 2025
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा रैली आयोजित की गई जिसमें लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं की रैली कलेक्ट्रेट परिसर, नगर घड़ी चौक, शास्त्री चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर में आई।

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा जी, सहायक निदेशक श्री संदीप शर्मा जी, सहायक निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव जी, सहायक निदेशक एमपी रावत जी तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष माननीय अजय तिवारी जी उपस्थित रहे।

खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष अजय तिवारी जी तथा निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा जी ने छात्राओं को अपने उद्बोधन में स्वदेशी अपनाने तथा खादी को प्रोत्साहित करने हेतु छात्राओं को संकल्पित करवाया।
इस अवसर पर एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया,
छात्राओं ने कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया और स्वयं चरखा चलाकर खुश हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ संगीता घई, एनएसएस अधिकारी सुश्री तेजेश्वरी साहू, संरक्षक डॉ पदमा शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
सरकार द्वारा खादी कपड़े पहनने को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में, छत्तीसगढ़ सरकार ने खादी कपड़ों की खरीद पर 25% की छूट देने की घोषणा की है, जो 2 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल खादी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना है, बल्कि बुनकर कारीगरों को प्रोत्साहित करना भी है।
खादी को बढ़ावा देने के लिए सरकार के कदम:
- छूट की घोषणा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खादी कपड़ों पर 25% की छूट देने की घोषणा की, जिससे लोगों को खादी वस्त्र खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
- रैली और जागरूकता अभियान: खादी ग्रामोद्योग द्वारा डागा कालेज के छात्राओ ने अभियान के तहत रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को नुक्कड़ नाटक में खादी के महत्व और इसके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
- KVIC एक्ट में संशोधन: केंद्र सरकार ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया है, जिससे खादी उत्पादों को अधिक बाजार योग्य बनाया जा सके और उनकी बिक्री बढ़ाई जा सके ¹ ² ³।
खादी के फायदे:
- पर्यावरण अनुकूल: खादी कपड़े पर्यावरण अनुकूल होते हैं और कम कार्बन फुटप्रिंट छोड़ते हैं।
- स्थानीय रोजगार: खादी उद्योग स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को रोजगार प्रदान करता है।
- सांस्कृतिक विरासत: खादी भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, और इसके उपयोग से हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है


