मामा भांचा में आज नव कन्या पुजा के साथ-साथ महाभंडारा… दशहरा को जगराता कार्यक्रम का आयोजन…

मामा भांचा में आज नव कन्या पुजा के साथ-साथ महाभंडारा… दशहरा को जगराता कार्यक्रम का आयोजन…

September 30, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 30 सितंबर 2025/ शारदीय नवरात्रि कि आज अष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम मामा भांचा में आज हवन पुजा, नव कन्या पुजा के साथ- साथ महाभंडारा का आयोजन रखा गया है। वहीं 02 अक्टूबर विजयादशमी (दशहरा) के दिन जय महामाया जस गीत एवं जगराता ग्रुप बिहाझर बागबाहरा का रात्रि कालीन कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें कार्यक्रम में जस गीत,जंवारा दर्शन,सुवा गीत,गौरी गौरा झांकी,राउत नाचा, पंथी नृत्य, आदि कि प्रस्तुति देंगे।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निखिल कांत साहू (नपा अध्यक्ष महासमुंद), अध्यक्षता धर्मेन्द्र साहू (सरपंच ग्राम पंचायत मामा भांचा), विशेष अतिथि श्रीमती धनेश्वरी प्रहलाद साहू (जपं सदस्य बागबाहरा), थान सिंह दीवान (भाजपा जिला कोषाध्यक्ष) , चंदू लाल साहू (अध्यक्ष साहू समाज खल्लारी परिक्षेत्र),अलख राम साहू (उपाध्यक्ष साहू समाज खल्लारी परिक्षेत्र), त्रिलोक चंद जैन (अध्यक्ष श्री राम मंदिर निर्माण समिति), वेद कुमार दीवान (अध्यक्ष ग्राम विकास समिति), कोमल कुमार महानंद (उप सरपंच ग्राम पंचायत मामा भांचा) कि गरिमामय उपस्थिति में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न होंगे।