तीन हैट्रिक लेने वाले भारतीय टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के हर प्रारुप में लिया संन्यास… जानें क्या थी वज़ह….
September 5, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
नई दिल्ली/ 05 सितंबर 2025/ भारतीय टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कभी दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले का विकल्प माने जा रहे मिश्रा भारतीय टीम में कभी स्थायी जगह कभी नहीं बना पाए। संन्यास के बाद मिश्रा ने कहा, यह बहुत निराशाजनक बार कभी अंतिम एकादश में मौका नहीं मिलता। दिल्ली के रहने वाले मिश्रा ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
सफलता
76 विकेट 22 टेस्ट मैच में में 64 विकेट 36 वनडे में
16 विकेट दस अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में चटकाए

आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
अमित मिश्रा आईपीएल के इतिहास में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने 2003 से 2017 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूप में शिरकत की। 42 वर्षीय मिश्रा ने इस दौरान 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल में मिश्रा चार टीमों की ओर से खेले और इस दौरान उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए।




