महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पद के लिए सुरेश द्विवेदी ने दावेदारी की…

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पद के लिए सुरेश द्विवेदी ने दावेदारी की…

July 20, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 20 जुलाई 2022/ कांग्रेस पार्टी में चल रहे संगठन चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस भवन में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के सुरेश द्विवेदी ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद कि दावेदारी करते हुए अपने नामांकन डीआर ओ को सौंपा गया है।

सुरेश द्विवेदी ने कहा कि वह पार्टी कि अखंडता , एकता एवं राज्य सरकार कि नीति, योजनाओं कि जो प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी ने जिम्मेदारी दिए उनके निर्वहन का सदैव पुर्ण किए हैं।

उन्होंने बताया कि गढबो नवा छत्तीसगढ़ का उद्देश्य पार्टी कि प्रमुख विचारधारा है, जिसमें वह सदैव प्रत्यक्ष रूप से निभा रहे हैं।

आप को बता दें कि संगठन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से सभी पदों का चयन करने कि कोशिश करेंगे, जरूरत पड़ने पर हि चुनाव प्रक्रिया किया जाएगा।

सुरेश द्विवेदी अभी वर्तमान में जिला कोषाध्यक्ष के रूप में पार्टी में कार्य कर रहे हैं। उनके जिला अध्यक्ष पद कि दावेदारी पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।