संगवारी सोशल एक्टिवीटी ग्रुप ने सावन उत्सव मनाया

संगवारी सोशल एक्टिवीटी ग्रुप ने सावन उत्सव मनाया

July 18, 2022 0 By Central News Service


निरंतर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले सोशल एक्टिवीटी ग्रुप ने नानश्री में आज सावन उत्सव मनाया । ग्रुप की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि सावन के त्योहारो के क्विज में राकेश तिवारी, नितिन शर्मा ने बाजी मारी, सावन के शब्दों से गीत गाने की अंत्याक्षरी में सरिता दुबे फर्स्ट, अर्चना तिवारी सेकंड रही, सावन क्वीन में प्रथम बबीता दुबे द्वितीय रजनी पांडेय चयनित रही, सावन में श्याम का भजन सुमन मिश्रा, रीता तिवारी और वसुधा तिवारी ने गया । सुनीता शर्मा और त्रिभुवन तिवारी ने सावन महत्तम एवम चातुर्मास पर जानकारी दी । कार्यक्रम में भानूप्रकाश पांडेय, एम पी दुबे, राधा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।