सरकार ने सहकारी समिति के कर्मचारियों कि सामने घुटने टेके, जारी किए राशि… कर्मचारी लौटे काम पर…

सरकार ने सहकारी समिति के कर्मचारियों कि सामने घुटने टेके, जारी किए राशि… कर्मचारी लौटे काम पर…

November 24, 2021 0 By Central News Service


महासमुंद 24 नवंबर 2021/ राज्य सरकार से राशि जारी होने के बाद आखिरकार सहकारी समिति के कर्मचारियों ने कल हड़ताल समाप्त हो गई । कल मंगलवार को अध्यक्ष के निर्देश पर जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली और हितग्राहियों को राशन का वितरण भी किया गया। सहकारी समितियों के कर्मचारी 16 दिन से हड़ताल पर थे। इससे समितियों की व्यवस्था चरमरा गई थी। राज्य सरकार भी इससे चिंतित नजर आए , क्योंकि आगामी सप्ताह में धान खरीदी प्रारंभ होगी, जिसकी तैयारी अतिआवश्यक है।

सहकारी समिति के कर्मचारियों ने विभिन्न तरीकों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तब कहीं जाकर उनकी मांगों पर राज्य सरकार ने मुहर लगाई । समितियों के कर्मचारियों ने 16 दिनों कि हड़ताल पर 12 नवंबर को धरने पर बैठ हनुमान चालीसा कि पाठ किया, 13 नवंबर को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन और 14 नवंबर को त्रिपक्षीय धान खरीदी अनुबंध की प्रतियां भी जलाई, 15 नवंबर को रामचरित मानस में सुंदरकांड का पठन और बुधवार को धरना स्थल पर आक्रोशित कर्मचारियों ने अर्धनग्न भी प्रदर्शन किया।

इस आंदोलन में महासमुंद जिले के करीब 700 कर्मचारी शामिल रहे। जिले के सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं भेखलाल यादव जिला महासचिव ने बताया कि जिले के लगभग 700 कर्मचारियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के मुताबिक समितियों द्वारा वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के दौरान धान खरीदी के बाद परिवहन की लचर व्यवस्था के कारण से धान का उठाव नहीं हो पाया था। परिणामस्वरूप प्रदेश के सहकारी समितियों को लाखों क्विंटल धान का सूखत आया। इसकी भरपाई के लिए महासंघ ने प्रदेशभर के कर्मचारियों के साथ आंदोलन किया। इसके बाद पिछले दिनों केबिनेट की सहकारी बैंक में संविलियन की बैठक में सहकारी समितियों की साख को बचाने और आर्थिक सुधार के लिए 250 करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज समितियों के लिए देने का निर्णय हुआ।

राज्य सरकार ने धान खरीदी नीतियों में परिवर्तन कर प्रसांगिक व्यय में 50 प्रतिशत कि वृद्धि कर संभावनाओं के साथ किसानों की सुविधाओं के मद्देनजर कैबिनेट की अपील पर यह हड़ताल समाप्त की गई है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सहकारी कर्मियों को पूरे उत्साह के साथ काम पर लौटने कि अपील की है।

सहकारी समितियों के धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रांतिय अध्यक्ष ईश्वरी साहू, महासचिव नरेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू गोविंद मिश्रा, प्रेम लाल साहू उमेश साहू, खेमराज सिन्हा, चमन लाल पटेल, मुकेश कुमार साहू, संतोष पटेल, नरेश पटेल, लोकेश कुमार साहू, गुलाब चंद, भोज राम साहू, अजय साहू, प्रमोद दुबे, रोहित यादव आदि के साथ समिति के कर्मचारी शामिल रहे।