कलयुगी पिता ने अपने ही बेटी को बनाया हवस का शिकार.. आरोपी भाजपा नेता… गिरफ्तार..

कलयुगी पिता ने अपने ही बेटी को बनाया हवस का शिकार.. आरोपी भाजपा नेता… गिरफ्तार..

September 20, 2021 0 By Central News Service


रायपुर 20 सितंबर 2021/मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर मानवता शर्मशार हुई है। बेटी और पिता के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी पिता ने कलंकित किया है। कलंकित करने वाले आरोपी भाजपा नेता सतीश मिश्रा द्वारा अपनी ही सगी बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुत्री की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मानव समाज को किया कलंकित, बेटियां घर पर भी सुरक्षित नहीं

पन्ना के भाजपा नेता सतीश मिश्रा पर उनकी अपनी ही 17 वर्षीय बेटी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह बहुत मुश्किल से थाने पहुंची है तथा उसके पिता ने ही उसके साथ बलात्कार किया है।

पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता घिनौना कृत्य करके भाग रहा था लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया। जिस प्रकार से पीड़िता ने आरोप लगाया है वह मानव समाज को कलंकित करने वाले अपराध है। इससे बेटियां घर पर भी सुरक्षित नहीं है।