बड़ी खबर- कांग्रेस पार्टी ने दो विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित. कुमारी शैलजा और टी एस बाबा के नाम से हारे चुनाव….

बड़ी खबर- कांग्रेस पार्टी ने दो विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित. कुमारी शैलजा और टी एस बाबा के नाम से हारे चुनाव….

December 14, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

रायपुर 14 दिसंबर 2023/ देश के विधानसभा में विधानसभा चुनाव हुए उसमें कांग्रेस पार्टी को दो राज्यों से गठबंधन पर बहुमत हासिल हुई वहीं तीन राज्यों पर करारी हार मिली। इसी तररपतर पर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हार बाद से ही पार्टी में रार देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने पार्टी के वरिष्ठजनों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई संगीन आरोप लगाए थे। आज विनय जयसवाल के निवास में 15 पूर्व विधायकों की बैठक की गई है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल बढ़ गई है। वहीं इसी दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है कि छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से को लेकर एक बड़ी खबर आई थी।

जिसके अनुसार कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों ने एक गोपनीय बैठक की है। इस का आयोजन पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल के निवास में किया गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने कहा कि वे कांग्रेस की सर्वे एजेंसी के खिलाफ FIR कराएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कंपनियों ने सर्वे किया था। इसी सर्वे के आधार पर हमारी टिकट कटी थी।

आप को बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह लगातार कांग्रेस के बागडोर संभालने वाली कुमारी शैलजा एवं टी एस सिंह देव बाबा पर लगातार हार का का जिम्मा ठहराते हुए बयान दें रहें हैं। जिसमें पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने भी हामी भरी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खंडित करते हुए कहा कि अपनी पार्टी का हार मंथन कर जारी करेंगे। लेकिन पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने लगातार कुमारी शैलजा एवं टी एस सिंह देव के नाम से चुनाव हारने का दावा किया है।