एमपी का अगला मुख्यमंत्री मोहन यादव…

एमपी का अगला मुख्यमंत्री मोहन यादव…

December 11, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

भोपाल 11 दिसंबर 2023/ मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

जानिए नए सीएम मोहन यादव के बारे में..

• उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव

• उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए. (राज. विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.

• राजनीतिक कॅरियर सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष

• 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने।