
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र सोनदादर में मनाया कृष्ण मेला महोत्सव…..
December 13, 2022
बागबाहरा 13 दिसंबर 2022/ ग्राम सोनदादर में श्री राधा कृष्ण मेला महोत्सव 2022 का फीता काटकर भेखलाल साहू जनपद उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ। सबसे पहले मुख्यातिथि भेखलाल साहू ने ग्रामीणों के साथ राधा कृष्ण जी के मूर्ति का पूजन अर्चन
किया ,तत्पश्चात इस भब्य आयोजन का फीता काटकर उद्घाटन किया।
खल्लारी विधानसभा के ग्राम सोनदादर में लगभग 50 वर्षो से यह मेला महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। मेला महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम राउत नाचा , डंडा नाच ,सुवा नृत्य साथ ही रात में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम नाचा का आयोजन रखा गया। राउत नाचा ,सुवा नृत्य ,डंडा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिली।आसपास के गांव से लोग कार्यक्रम को देखने के लिये बहुतायत संख्या में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में सरपंच टोप सिंग , किशन लाल दीवान ,भागीरथी दीवान ,पंच राम दीवान ,जीवन जगत ,किशन लाल दीवान ,कृतराम दीवान , फगनू राम ,पंच राम ध्रुव ,माखन ध्रुव ,गंगा राम दीवान ,प्यार मोहम्मद ,हरियर दीवान ,हिरकार दीवान , कन्हैया ध्रुव ,करण ध्रुव सहित बहुतायत संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

