
शिव महापुराण पंडाल में भक्तों के मुख से गुंजा श्री शिवाय नमस्तुभ्यं..
November 21, 2022भोलेनाथ के दरबार में सभी का कार्य होता है पूरा… महाराज जी
रायपुर,21 नवम्बर – महात्मा गांधीनगर अमलिडीह में कथा के छठा दिवस के दिन महराज श्री ने शिव महिमा का बखान करते हुए कहा कि शिव महापुराण की कथा सुनने से हमारा जीवन धन्य होता है साथ ही
भोलेनाथ को आप दिल से और मन से रिझाओगे तो निश्चित ही भगवान भोलेनाथ आप पर कृपा करेंगे और बड़ी सी बड़ी विपत्ति आपके ऊपर आया हुआ तकलीफ और बड़े से बड़ा कष्ट भी भगवान भोलेनाथ दूर करेंगे।। यह बातें शिव महापुराण कथा के छठा दिन कथा वाचक आचार्य राष्ट्रीय संत श्री नित्यानंद बापुजी ने भक्तों से कही उन्होंने कहा कि शिव भक्ति में बड़ी शक्ति है जो देवों में देव महादेव है जो विश्व पति हैं ऐसे भगवान की पूजा और आराधना करना अपने आप में श्रेष्ठ है।।

कथा की शुरुआत के साथ ही भक्तों के द्वारा श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारे लगाए गए भोलेनाथ के जयकारे लगाए गए इसके साथ ही महाराज जी ने कथा के दौरान कई उपाय भी बताएं।। महाराज श्री ने यह भी बताया कि शिव के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता भले थोड़ी देर लगे पर जो कामना मन में है वह जरूर पूरी होती है
कथा के छठा दिन वार्ड पार्षद नानू ठाकुर नेशिवमहापुराण कथा रसपान किया साथ ही आयोजक समिति को बहुत-बहुत बधाई दी कि उनकी वजह से आज महात्मा गांधीनगर की पावन धरा पर यह शिव महापुराण की कथा हो पा रही है और यह कथा सैकड़ो भक्तों के दिल में शिव की भक्ति जगाने वाली है हजारो भक्तों की कामना पूरी करने वाली है
शिव महापुराण कथा के छठा दिन महात्मा गांधीनगर के शिव मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही पूरा मैदान सैकड़ो भक्तों से भरा रहा कथा के दौरान संगीत में शिव गीत से भक्त झूमते गाते नजर आए भक्तों को जहां जगह मिला वहां बैठ सुने कथा, प्रमुख रूप से आयोजक समिति महात्मा गांधीनगर के समस्त नागरिको के साथ ही भारी संख्या में भक्त जनों की उपस्थिति रही।।