प्रदेश गोस्वामी समाज प्रांतीय बैठक रायपुर मे सम्पन्न हुआ… राजिम में गोस्वामी समाज 7 दिसंबर को मनाएंगे भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव…..

प्रदेश गोस्वामी समाज प्रांतीय बैठक रायपुर मे सम्पन्न हुआ… राजिम में गोस्वामी समाज 7 दिसंबर को मनाएंगे भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव…..

November 21, 2022 0 By Central News Service

रायपुर 21 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज का प्रांतीय बैठक दिनांक 19 नवंबर 2022 दिन शनिवार को महादेव घाट के गोस्वामी समाज के भवन में आयोजित हुआ, जिसमें भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य समारोह 7 दिसम्बर को राजिम जिला गरियाबंद के दत्तात्रेय मंदिर परिसर मे भव्य व बड़े ही धूमधाम से मनाने हेतु पूर्व प्रांताध्यक्ष उमेश भारती व नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी, प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पुरी गोस्वामी के तत्वावधान में आहूत किया गया।

बैठक का मुख्य एजेण्डा गोस्वामी जाति के आराध्य देव भगवान श्री दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव ऐतिहासिक नगरी व छत्तीसगढ़ के प्रयागराज भगवान राजिव लोचन के पावन व पवित्र नगरी राजिम, जिला गरियाबंद मे मनाने हेतू आवश्यक तैयारियों के संबंध में आयोजित किया गया था। जिसमें उपस्थिति जनसमुदाय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति जिला गोस्वामी समाज गरियाबंद को उत्तरदायित्व दिया गया है।

गरियाबंद जिलाध्यक्ष काशीपुरी कुंदन जी द्वारा कार्यक्रम को सफल व भव्य आयोजन के लिए हर संभव आवश्यक तैयारी के लिये करने की बात कही गयीं, तथा विभिन्न जिलों से आये स्वाजातीय बंधुओ ने कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थिति देने की बात कही।

उक्त बैठक मे दुर्ग जिलाध्यक्ष धनराज पुरी, बालोद जिलाध्यक्ष दुष्यंत गिरी, गरियाबंद जिलाध्यक्ष काशीपुरी कुंदन, धमतरी जिला पदाधिकारी दिनेश गोस्वामी, रायपुर जिलाउपाध्यक्ष घनश्याम पुरी, विष्णु गिर, पोखराज बन, मुकेश पुरी, किशोर गिरी, बद्री पुरी, सुरेश पुरी, मनोहर गिरी, उमेश गिरी, केशव गिरी, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती उषा किरण गोस्वामी, संजू गोस्वामी, दाऊ गोस्वामी, धर्मेन्द्र प्रकाश गिरी, दुष्यंत गिरी, राजू गिरी, रामेन्द्र गिरी, अर्जुन गिरी, जयंत प्रकाश गिरी, देवेन्द्र गिरी, माधव गिरी, नारायण पुरी, राजूगिरी, मनोज गिरी, राजेश पुरी, संजय पुरी, कामेश्वर पुरी, याज्ञवल्क पुरी, हरिश पुरी, लवकिशन, रामपुरी, परमात्मा पुरी, उमेश गिरी, महेश्वर पुरी, लक्ष्मण गिरी, कौशलपुरी तथा बहुत से स्वाजातीय बंधु बैठक मे उपस्थिति देकर के तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने के हर सभंव मदद करने की बात कही।