राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में खेल दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ..

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में खेल दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ..

August 29, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 29 अगस्त 2022/ आज राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अथिति विनोद कुमार, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संभाग रायपुर तथा अध्यता विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उद्घाटन समारोह में मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलन कर खेल दिवस का शुभारंभ किया गया।

खेल दिवस के अवसर पर उपायुक्त विनोद कुमार ने शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी लगन और निरंतर अभ्यास के बलबूते पर ही सर्वकालिक सर्वोत्तम खिलाडी का स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि अगर सही लक्ष्य तय हो और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठोर, निरंतर अभ्यास करने की तैयारी हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, इसका उत्तम उदाहरण मेजर ध्यानचंद और उनका समर्पण है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर ने हाल ही में संभाग स्तरीय आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का नेशनल स्तर के लिए चयन होने पर उसे शुभकामनाएं दी।

उन्होंने इस स्वर्णिम सफलता के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक और प्रशिक्षक कमलेश कुमार चंद्राकर का भी अभिनंदन किया। शिक्षक विवेकानंद प्रधान ने मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में ओलंपिक खेल में 1928, 1932 एवं 1936 में दिलाए गए स्वर्ण पदकों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।


खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस खेल समारोह का मुख्य आकर्षण भारत का पारंपरिक खेल रस्साकस्सी, एक टांग पर दौड़ व फुटबॉल पर निशाना लगाना रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक घनश्याम साहू एवं आभार प्रकट खेल शिक्षक कमलेश कुमार चंद्राकर ने किया। इस खेल दिवस को सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।