केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर..

केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर..

August 3, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 03 अगस्त 2022/ केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में संभाग स्तरीय बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 अगस्त से 6 अगस्त 2022 तक होगा। जिसमें केंद्रीय विद्यालय रायपुर संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालय से लगभग अंडर-14,अंडर-17, और अंडर-19 से 180 बच्चे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए आएंगे।

इसके अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में खेल शिक्षक कमलेश कुमार चंद्राकर के विशेष प्रयास से बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें सभी खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शिक्षक भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे लगन से लगे हुए है।