महासमुंद शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया..

महासमुंद शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया..

January 11, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 11 जनवरी 2022/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर शीलभद्र कुमार उपस्थित थे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती वर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार देवांगन ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व और उसके प्रचार-प्रसार को बताते हुए कहा की ,हिंदी भाषा एवं शब्दों का हम जितना प्रयोग करेंगे उतनी ही हमारी हिंदी अच्छी होगी और उसका प्रचार प्रसार भी होगा। हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने अपने लेखन के माध्यम से हिंदी का परचम लहराया है। डॉक्टर शीलभद्र कुमार वरिष्ठ प्राध्यापक ने अपने उद्बोधन में मदन मोहन मालवीय का परिचय देते हुए हिंदी भाषा के विकास और उसकी प्रगति का विस्तार पूर्वक वर्णन किया । हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने का उद्देश्य छात्राओं को बताते हुए कहा की वर्तमान मे आप्रवासी साहित्यकारों के कारण हिन्दी ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है ।


इस कार्यक्रम के अवसर पर हिंदी विभाग की छात्राएं विभिन्न साहित्यकारों की रचनाओं का पाठन वाचन किया। जिसमें द्रुपत साहू ने मलिक मोहम्मद जायसी ,नंदनी साहू,खुशी सिन्हा नें रांगेय राघव,यामिनी यादव ने जयशंकर प्रसाद ,यशोदा साहू प्रेमचंद विनीता साहू नें भीष्म साहनी पूजा ,ओमेस्वरी नें राजेंद्र यादव,चांदनी सावरा,हिना ने फणीश्वर नाथ रेनू ,पुष्पा साहू ने घनानंद जैसे समस्त छात्राओं ने अनेक प्रसिद्ध साहित्यकारों की कविता पाठ व उनके महत्वपूर्ण रचनाओ का पाठन किया।