अवैध हुक्का बार एवं सामाग्री विक्रय करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार..

अवैध हुक्का बार एवं सामाग्री विक्रय करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार..

December 21, 2021 0 By Central News Service

महासमुंद 21 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ में हुक्का बार प्रतिबंधित होने के बाद भी राजधानी की तरह ही शहर में अवैध रुप से संचालित हुक्का बार चलाने और सामानों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। रविवार को पुलिस ने शहर के दो स्थानों पर संचालित अवैध हुक्का बार और सामग्री विक्रय करने वाले दुकान पर पुलिस ने दबिश दी और विक्रय करने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास हुक्का बार की सामग्रियों के अलावा प्रतिबंधित गुटका, सिगरेट जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की।

कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के बीटीआई रोड स्थित साहू पान पैलेस के संचालक रितेश साहू पिता दिनेश (38) हुक्का एवं उसे पीने की सामग्री लोगों को उपलब्ध करा रहा है। जिसे शहर के बेलदार पारा स्थित द किग्स कैफे के संचालक नियाज अशरफी पिता रफीक (25) पुराना मछली मार्केट बढाईपारा लोगो को कैफे में हुक्का पीने की व्यवस्था प्रदान कर रहा है। पुलिस ने दबिश दी और साहू पान पैलेस के पास से हुक्का की सामग्री और पुराना मछली बाजार में संचालित बार से भी सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 21, 24 कोटपा एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।

पुलिस ने बीटीआई रोड स्थित पान पैलेस से हुक्का पीने का पोर्ट 04 नग, पाइप 02 नग, 01 नग पैन हुक्का, कोल 07 नग, चिमनी 06 नग, फ्लेवर 13 पैकेट, बोग 02 नग, रिजला पेपर 15 पैकेट, कोन 03 नग, चार्ट कोल 01 नग, कोकोनट फ्लेवर कोल 05 नग जब्त की। वहीं टीम ने पुराना मछली बाजार के द किग्स कैफे मंप दबिश दी और सर्वसुविधा युक्त हुक्का बार से पॉट 04 नग, हुक्का फ्लेवर 16 नग, हुक्का पाइप 04 नग जब्त कर कार्रवाई की।